प्राचीन और मध्यकालीन भारतीय इतिहास से महत्वपूर्ण प्रश्न - GK 2 JOB, Hppsc gk questions in Hindi, gk, सामान्य ज्ञान प्रश्न 2026, general knowledge questions

Breaking

प्राचीन और मध्यकालीन भारतीय इतिहास से महत्वपूर्ण प्रश्न


प्राचीन और मध्यकालीन भारतीय इतिहास से महत्वपूर्ण प्रश्न


भारत का इतिहास अत्यंत समृद्ध और विविधतापूर्ण है, जिसमें कई महान साम्राज्यों, राजवंशों और सांस्कृतिक विरासतों का योगदान रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, राज्य लोक सेवा आयोग, और अन्य परीक्षाओं में इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

इस लेख में हमने प्राचीन और मध्यकालीन भारत के महत्वपूर्ण प्रश्नों को उनके सही उत्तरों के साथ संकलित किया है, जो आपकी परीक्षा की तैयारी में सहायक होंगे। यह प्रश्न संग्रह आपको भारतीय इतिहास की गहरी समझ प्रदान करेगा और आपकी ज्ञान वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा।

https://www.gk2job.com/2025/03/important-questions-ancient-medieval-indian-history.html

(1)   निम्नलिखित में से कौनसा एक पशु हड़प्पा सभ्यता में मौजूद था ?

[1]   जिराफ

[2]   हाथी

[3]   कंगारू

[4]   सियार

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> हाथी 


(2)  हड़प्पा कालीन नगरों में किस स्थान पर हल से जोता गया खेत मिला था ?

[1]   कालीबंगा 

[2]   राखीगढ़ी

[3]   बनावली

[4]   देशलपर

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->  कालीबंगा 


(3)  हड़प्पा कालीन लोगों को निम्नलिखित में से किस फल का ज्ञान था ?

[1]   संतरा

[2]   पपीता

[3]   अमरूद

[4]   खजूर

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) -->>   खजूर         


(4)  कृष्ण वासुदेव की कथा किस ग्रंथ का मुख्य विषय है ?

[1]   भागवत पुराण

[2]   अग्नि पुराण

[3]   शिव पुराण

[4]   ब्रह्म पुराण

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> भागवत पुराण    


(5)  गौतमीपुत्र सातकर्णि से संबंधित विवरण किस अभिलेख में उपलब्ध हैं ?

[1]   प्रयाग प्रशस्ति

[2]   नासिक प्रशस्ति

[3]   सोहगौरा अभिलेख

[4]   राज प्रशस्ति

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) ->   नासिक प्रशस्ति    


(6)   निम्नलिखित में से कौनसा एक स्थान हर्ष से संबंधित था ?

[1]   मदुरै

[2]   दायमाबाद 

[3]   स्थानेश्वर

[4]   नागार्जुनकोंडा

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) ->  स्थानेश्वर  


(7)   निम्नलिखित में से कौनसी एक पुस्तक तेलुगु भाषा में है ?

[1]   शिलपद्दिकारम

[2]   तिरुक्कुरल

[3]   सुमति शतकम

[4]   मृच्छकटिकम

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->   सुमति शतकम 


(8)  किस हड़प्पाकालीन स्थल पर जहाजी मालघाट है ?

[1]  शोर्तुघई

[2]  लोथल

[3]  धौलावीरा

[4]  कालीबंगन 

  ...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> लोथल  


(9) अशोक को देवानाम प्रिय प्रियदर्शी के रूप में पहचान देने वाला अभिलेख किस गया था ?

[1]   मास्की

[2]   सारनाथ

[3]   शाहबाजगढ़ी

[4]   दिल्ली

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> मास्की


(10) नंद शासकों की राजधानी कहाँ थी ?

[1]   नालन्दा

[2]   बोधगया

[3]   कन्नौज

[4]   पाटलिपुत्र

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) -> पाटलिपुत्र 


(11)  नाना घाट अभिलेख किस जगह है ?

[1]   सतारा

[2]   नागपुर

[3]   पुणे

[4]   धारवाड़

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> सतारा


(12)  निम्नलिखित में से कौनसा एक गुजरात समुद्र तट पर महत्वपूर्ण बंदरगाह

[1]   बड़ोदरा

[2]   मुन्द्रा

[3]   लीमड़ी

[4]   ध्रांगध्रा

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> मुन्द्रा


(13)  निम्नलिखित में से कौनसा एक प्राचीन शिव मंदिर है ?

[1]   बोधगया

[2]   दिलवाड़ा

[3]   बृहदेश्वर

[4]   तिरुपति

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->  बृहदेश्वर  


(14)  निम्नलिखित में से कौनसा एक भोज्य पदार्थ प्राचीन भारत में उपलब्ध नहीं था ?

[1]   आम

[2]   खजूर

[3]   ककड़ी

[4]   टमाटर

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) ->  टमाटर


(15)  सिर विहीन कनिष्क की प्रसिद्ध प्रतिमा किस स्थान से प्राप्त हुई थी ?

 [1]   मथुरा

[2]   तक्षशिला

[3]   कन्नौज 

[4]   एलोरा

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->  मथुरा  


(16)  निम्नलिखित में से कौनसा एक पदार्थ प्राचीन भारत में नीला रंग बनाने में प्रयोग होता था ?

[1]   गेरू

[2]   लेपिस लेबुली  

[3]   काजल

[4]   चूना

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> लेपिस लेबुली 


(17)   निम्नलिखित में से कौनसा एक भारत के पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाह था ?

[1]   कावेरीपट्टण

[2]   मसूलीपट्टण

[3]   मुजिरी

[4]   नागपट्टण

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) -> मुजिरी   


(18)  निम्नलिखित में से कौनसा एक जनपद गणराज्य था ?

[1]   चेदि

[2]   मगध

[3]   कोशल

[4]   लिच्छवि

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) ->   लिच्छवि


(19) रुद्रदामन का अभिलेख कहाँ है ?

[1]   अजन्ता

[2]   भारहुत

[3]   एलोरा

[4]   जूनागढ़

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) ->  जूनागढ़   


(20)  निम्नलिखित में से कौनसी एक पुस्तक भास द्वारा रचित है ?

[1]   देवीचंद्रगुप्तम

[2]   स्वप्नवासवदत्ता

[3]   मालविकाग्निमित्रम

[4]   विक्रमोर्वशीयम

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> स्वप्नवासवदत्ता


(21)  निम्नलिखित में से कौनसा एक चोल कालीन मंदिर है ?

[1]   कांची का कैलाशनाथ

[2]   भुवनेश्वर का मुक्तेश्वर

[3]   देवगढ़ का दशावतार

[4]   तंजावुर का बृहदेश्वर 

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) ->  तंजावुर का बृहदेश्वर 


(22)  कौनसा/सी वैदिककालोन देवता/देवी पुरन्दर के नाम से जाना/जानी जाता/जाती था/थी ?

[1]   इन्द्र

[2]   वरुण

[3]   अदिति

[4]   अग्नि

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> इन्द्र


(23) कालिदास ने किस ग्रंथ की रचना की ?

[1]   पत्तुपात्तु

[2]   स्वप्नवासवदत्ता

[2]   सौन्दरानन्द

[4]   अभिज्ञान शाकुंतलम

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) ->   अभिज्ञान शाकुंतलम 



(24)  चोल राजा राजेन्द्र प्रथम ने किसको नई राजधानी बसाया था ?

[1]   गंगइकॉडाचोलापुरम 

[2]   तंजावुर

[3]   मदुरै

[4]   कांचीपुरम

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->  गंगइकॉडाचोलापुरम  



(25)  निम्नलिखित में से कौनसा एक तमिल व्याकरण ग्रंथ है ?

[1] अष्टाध्यायी

[2]  तोलकाप्पियम

[3]  शिलपद्दिकारम

[4]  पत्तुपात्तु

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> तोलकाप्पियम       


(26)  निम्नलिखित में से कौनसी एक पांड्य राज्य की राजधानी थी ?

[1]  मामल्लपुरम

[2]  मदुरै

[3]  श्रृंगेरी

[4]  नागार्जुनकोंडा


...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> मदुरै 


(27)  बुद्ध ने किस स्थान पर निर्वाण प्राप्त किया ?

[1]  बोधगया

[2]  श्रावस्ती

[3]  कुशीनगर

[4]  सारनाथ

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->  कुशीनगर 


(28)  निम्नलिखित में से कौनसा एक वाद्ययंत्र समुद्रगुप्त के सिक्कों पर अंकित है

[1]  मृदंग

[2]  वीणा

[3]  रबाव

[4]  मंजीरा


...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -->>   वीणा         


(29)  प्राचीन भारत में लंबाई नापने की इकाई क्या कहलाती थी ?

[1]  रक्तिका

[2]  निमिष

[3]  कार्ष

[4]  यव

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) ->   यव    


(30)  निम्नलिखित में से कौनसी एक प्राचीन भारतीय वर्ष की ऋतु नहीं थी ?

[1]  बसंत

[2]  आषाढ़

[3]  शरद

[4]  हेमंत

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) ->     आषाढ़    


(31) नासिक की गुफाएँ किस श्रृंखला में उत्कीर्ण हैं?

[1]  विंध्य पर्वत

[2]  नीलगिरि पर्वत

[3]  सतपुड़ा पर्वत

[4]  पश्चिमी घाट

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) ->  पश्चिमी घाट     


(32) अजन्ता चित्रों में सबसे कम प्रयोग किया जाने वाला रंग कौनसा है ?

[1]  हरा

[2]  लाल

[3]  नीला

[4]  काला

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->     नीला 


(33)  गुप्तकालीन विष्णु की वराह अवतार प्रतिमा कहाँ है ?

[1]  उदयगिरि गुफा

[2]  कान्हेरी गुफा

[3]  एलोरा गुफा

[4]  एलिफैन्टा गुफा

  ...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> उदयगिरि गुफा   


(34)  दिल्ली सल्तनत में मुकद्दम कौन था?

[1]  ग्राम का मुखिया

[2]  सेनानायक

[3]  वस्त्र व्यापारी

[4]  अनाज का विक्रयकर्ता

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> ग्राम का मुखिया 


(35) पतंजलि के योगसूत्र का अरबी भाषा में अनुवाद किसने किया ?

[1]  बरनी

[2]  अल बरूनी

[3]  इसामी

[4]  सरहिन्दी

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> अल बरूनी   


(36) चौहान वंश के ख्यातिनाम शासक पृथ्वीराज तृतीय का सिंहासनारोहण किस स्थान पर हुआ था

[1]  दिल्ली

[2]  लाहौर

[3]  मुल्तान

[4]  अजमेर

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) -> अजमेर


(37)  मुहम्मद तुगलक ने अपनी राजधानी कहाँ परिवर्तित की ?

[1]  वारंगल

[2]  देवगिरि

[3]  कोयम्बटूर

[4]  महाबलिपुरम

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> देवगिरि


(38)  सूफी संत मुइनुद्दीन चिश्ती को कहाँ दफन किया गया ?

[1]  अजमेर

[2]  दिल्ली

[3]  पानीपत

[4]  मुल्तान

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->  अजमेर  


(39) निम्नलिखित में से कौन मुगल अमीर नहीं था?

[1]  मुनीम खां

[2]  यल्दुज

[3]  अधम खां

[4]  बैरम खां

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) ->  यल्दुज


(40)  निम्नलिखित में से कौनसा एक पद शाही आदेश सूचित करता है ?

[1]  कारकुन

[2]  देशमुख

[3] फरमान

[4]  पाटिल

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->  फरमान  


निष्कर्ष

प्राचीन और मध्यकालीन भारतीय इतिहास से जुड़े यह महत्वपूर्ण प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इन प्रश्नों के माध्यम से आप भारत के ऐतिहासिक घटनाक्रम, प्रमुख शासकों, सांस्कृतिक विरासत, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की गहन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नियमित अभ्यास और ऐतिहासिक तथ्यों की समझ आपको न केवल परीक्षाओं में सफलता दिलाएगी, बल्कि भारतीय इतिहास की एक समग्र दृष्टि भी प्रदान करेगी।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your valuable suggestions to this post

Popular

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *