हिमाचल प्रदेश की कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न जो आपको जानने चाहिए - GK 2 JOB, Hppsc gk questions in Hindi, gk, सामान्य ज्ञान प्रश्न 2025, general knowledge questions

Breaking

हिमाचल प्रदेश की कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न जो आपको जानने चाहिए

हिमाचल प्रदेश की कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न जो आपको जानने चाहिए

हिमाचल प्रदेश, जिसे "देवभूमि" के नाम से जाना जाता है, न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ की कृषि भी राज्य की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यहाँ की भौगोलिक विविधता, जलवायु परिस्थितियाँ और उपजाऊ भूमि विभिन्न प्रकार की फसलों, फलों और औषधीय पौधों की खेती के लिए अनुकूल हैं। पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों और जैविक कृषि को अपनाने से हिमाचल प्रदेश के किसान अपनी कृषि उपज को और अधिक लाभदायक बना रहे हैं। 

Himachal Agriculture
हिमाचल प्रदेश की कृषि 
इस ब्लॉग में हम हिमाचल प्रदेश की कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को विस्तार से समझेंगे, जिससे न केवल छात्रों बल्कि कृषि से जुड़े शोधकर्ताओं और किसानों को भी लाभ मिलेगा।

सामान्य प्रश्न:

  1. हिमाचल प्रदेश की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं?
  2. यहाँ की कृषि किस प्रकार की जलवायु पर निर्भर करती है?
  3. राज्य में पारंपरिक खेती के साथ कौन-कौन सी आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग किया जाता है?
  4. हिमाचल प्रदेश में कौन-कौन से फल सबसे अधिक उगाए जाते हैं?
  5. यहाँ की मिट्टी का कृषि पर क्या प्रभाव पड़ता है?

फसल एवं उत्पादन:

  1. हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक उगाई जाने वाली नकदी फसल कौन-सी है?
  2. सेब उत्पादन में हिमाचल प्रदेश का भारत में क्या स्थान है?
  3. चाय उत्पादन के लिए हिमाचल प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र प्रसिद्ध है?
  4. हिमाचल प्रदेश में कौन-कौन से औषधीय पौधे उगाए जाते हैं?
  5. राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं?

कृषि नीति एवं योजनाएँ:

  1. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही प्रमुख योजनाएँ कौन-सी हैं?
  2. जलवायु परिवर्तन का राज्य की कृषि पर क्या प्रभाव पड़ रहा है?
  3. राज्य में कृषि के लिए सिंचाई की क्या स्थिति है?
  4. हिमाचल प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में कौन-कौन से सरकारी अनुसंधान संस्थान कार्यरत हैं?
  5. कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर कैसे उपलब्ध कराए जा सकते हैं?

इस ब्लॉग में हम हिमाचल प्रदेश की कृषि से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, जैसे—प्रमुख फसलें, बागवानी की बढ़ती संभावनाएं, जलवायु परिवर्तन का प्रभाव, किसानों के सामने आने वाली चुनौतियां और आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग। साथ ही, यह भी जानेंगे कि कैसे सरकार और किसान मिलकर इस क्षेत्र को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।

अगर आप हिमाचल प्रदेश की कृषि और उससे जुड़ी रोचक जानकारियों में रुचि रखते हैं, इस ब्लॉक में दिए गए प्रश्नों के उत्तर को देने की कोशिश करें  । इस पोस्ट में सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए   हिमाचल प्रदेश की कृषि पर आधारित प्रश्न , JOA, TGT TET, JBT TET, TGT commission, Nursing, SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, TET, SSC CGL, SSC CHSL, ALLIED SERVICES, SUB INSPECTOR EXAMS, पटवार , सेना भर्ती, पुलिस भर्ती इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न यहां पर शामिल किए गए हैं। तो इस तरह आप इस पोस्ट के सारे प्रश्न पढ़ के हिमाचल प्रदेश और अन्य परीक्षाओं के बारे में वो सब जान सकते हैं जो प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जाता है।

 


(1)   
कुफरी चन्द्रमुखी किस्म है-  

[1]   मशरूम की

[2]  बीज आलू की

[3]  टमाटर की

[4]  सेबी की


...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> बीज आलू की 


(2)    लाहौल-स्पीति जिले में कुल क्षेत्र के कितने भाग में कृषि की जाती है?

[1]  एक प्रतिशत से भी कम

[2]  4%

[3]  7%

[4]  11%

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->  एक प्रतिशत से भी कम 


(3)  क्षेत्रफल के आधार पर हि.प्र. की कौन-सी फसल सभी फसलों में प्रथम स्थान पर है?  

[1]   मक्की

[3]  गेहूँ

[2]  चावल

[4]  जौ


...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -->>   मक्की         


(4)    हिमाचल प्रदेश के कुल भू-भाग का कितना % भाग खेती के योग्य । है?

[1]   लगभग 10%

[2]  20%

[3]  30% से अधिक

[4]  लगभग 50%

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> लगभग 10%    


(5)  राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना का सूत्रपात हिमाचल प्रदेश में कब हुआ?

[1]  1998-99

[2]  1997-98

[3]  1999-2000

[4]  2000-2001

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->  1999-2000    


(6)   ट्रमिनैलिया शबूला किस पौधे का नाम है?

[1]  चाय

[2]  ब्राह्मी

[3]  हरड़ 

[4]  बहेड़ा

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->  हरड़  


(7)   "चुकन्दर" व "केसर" किस जिले में पैदा होती है?

[1]  लाहौल-स्पीति

[2]  सिरमौर

[3]  किन्नौर

[4]  बिलासपुर

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->   किन्नौर


(8)  कुफ्री जीवन व कुफ्री ज्योति किसकी किस्में हैं?

[1]  आलू

[2]  सेब

[3]  टमाटर

[4]  मटर

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> आलू  


(9)   हिमाचल प्रदेश मे किस फसल का उत्पादन सबसे अधिक होता है?

[1]   चावल

[2]  मक्की

[3]  गेहूँ 

[4]  बाजरा

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> मक्की


(10)  टोकनी (होप्स) का ज्यादातर उत्पादन होता है।

[1]   चम्बा में

[2]  लाहौल स्पीति में

[3]  किन्नौर में

[4]  शिमला में

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> लाहौल स्पीति में   


(11)   निम्नलिखित में से कौन-सा जिला खुम्ब (मशरूम) की खेती के लिए

प्रसिद्ध है?

[1]  सोलन

[2]  सिरमौर

[3]  शिमला

[4]  किन्नौर

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> सोलन


(12)    मशरूम उत्पादन के लिए कौन-सा शहर जाना जाता है?

[1]   सोलन

[2]  नाहन

[3]  शिमला 

[4]  मण्डी

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> सोलन


(13)  हिमाचल प्रदेश में चावल उत्पादन में कौन-सा जिला शीर्ष पर है?

[1]  मण्डी 

[2]  सिरमौर

[3]  काँगड़ा

[4]  ऊना

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->  काँगड़ा  


(14)   हिमाचल प्रदेश में अदरक का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में होता है।

[1]  सोलन

[2]  सिरमौर

[3]  काँगड़ा 

[4]  बिलासपुर

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) ->  सिरमौर


(15)   "सोनालिका" किस फसल की किस्म है?  

[1]  गेहूँ

[2]  मक्की

[3]  जौ  

[4]  चावल

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->  गेहूँ  


(16)  'सोलन गोला' किसकी प्रसिद्ध किस्म है?

[1]  आलू बुखारा

[2]  टमाटर

[3]  नींबू 

[4]  खुमानी

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> टमाटर


(17)   हिमाचल प्रदेश के किन जिलों में परम्परागत रूप से चाय उगाई जाती है? 

[1]  काँगड़ा व मण्डी

[2]  शिमला व कुल्लू

[3]  लाहौल व स्पीति

[4]  ऊना व हमीरपुर

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> काँगड़ा व मण्डी   


(18)   हिमाचल प्रदेश के किस जिले में आलू उत्पादन के लिए विशालतम क्षेत्रफल है (हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक आलू पैदा करने वाला जिला कौन-सा है?)

[1]  सोलन

[2]  हमीरपुर

[3]  शिमला

[4]  बिलासपुर

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->   शिमला


(19)   शिमला में आलू की खेती किसने शुरू की?

[1]  कैप्टन कैनेडी

[2]  कैप्टन रौस

[3]  सत्यानंद स्टोक्स

[4]  डेविड ऑक्टरलोनी

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->  कैप्टन कैनेडी   


(20)   'कल्याण सोना', 'सोनालिका' और आर-आर 21 किस फसल की किस्में हैं?

[1]  गेहूँ

[2]  चावल

[3]  जौ 

[4]  सेब 

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> गेहूँ


(21)    'काला जीरा' हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर पैदा किया जाता है?

[1]    चम्बा

[2]  शिमला

[3]  ऊना व बिलासपुर

[4]  किन्नौर और लाहौल स्पीति

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) ->  किन्नौर और लाहौल स्पीति 


(22)    हिमाचल प्रदेश के कितने हेक्टेयर क्षेत्र में कृषि की जाती है?

[1]    5 लाख हेक्टेयर

[2]  10 लाख हेक्टेयर

[3]  15 लाख हेक्टेयर

[4]  12 लाख हेक्टेयर

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> 10 लाख हेक्टेयर 


(23)   किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों में निम्नलिखित में से किस खाद्यान्न का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है?

[1]  मक्का

[2]  गेहूँ

[3]  जौ

[4]  चावल

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->   जौ 



(24)   आलू के उत्पादन के राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का क्या स्थान है?

[1]  प्रथम

[2]  पाँचवाँ

[3]  दसवाँ

[4]  दूसरा

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->  दसवाँ  


(25)   काँगड़ा घाटी में चाय उत्पादन किस वर्ष प्रारंभ किया गया था?

[1] 1770 ई. में 

[2]  1850 ई. में 

[3]  1790 ई. में 

[4]  1820 ई. में 


...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> 1850 ई. में  


(26)   हि.प्र. के चम्बा जिले में भेड़ प्रजनन फार्म किस स्थान पर है ?

[1]  मेहला

[2]  सरोल 

[3]  बाचरी

[4]  इनमें से कोई नहीं

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) ->   सरोल 


(27)    झांजर नृत्य हि.प्र. के किस जिले में लोकप्रिय है ?

[1]  सिरमौर 

[2] चम्बा

[3] किन्नौर

[4]  सोलन

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->   सिरमौर 


 (28)   शक्ति देवी शरणस्थल हि.प्र. के किस जिले में है ?

[1]  मण्डी 

[2]  कुल्लू

[3]  बिलासपुर

[4]  चम्बा

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->   मण्डी 


(29)   निम्नलिखित में से कौनसी जल-विद्युत परियोजना ब्यास नदी तट में है ?

[1]  बनेर

[2]  खौली

[3]  गज

[4]  ये सभी 

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) ->   ये सभी 


(30)   ऊना (गुजरात) में 2016 में दलितों पर हुए हमले की घटना किससे संबंधित थी?

[1] गोहत्या का आरोप  

[2] भूमि विवाद

[3] सामाजिक भेदभाव

[4] इनमें से कोई नहीं

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->   गोहत्या का आरोप 



निष्कर्ष

हिमाचल प्रदेश की कृषि प्रणाली न केवल राज्य की खाद्य सुरक्षा को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह लाखों किसानों के जीवनयापन का प्रमुख स्रोत भी है। जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों की सीमाओं के बावजूद, राज्य के किसान नवीन कृषि तकनीकों और जैविक खेती को अपनाकर अपनी उत्पादकता बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाएँ और सहायक नीतियाँ भी इस क्षेत्र को सशक्त बना रही हैं। यदि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक नवाचारों का सही तालमेल बना रहे, तो हिमाचल प्रदेश की कृषि आने वाले वर्षों में और भी समृद्ध होगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि JOA, TGT TET, JBT TET, TGT commission, PGT ,Nursing, SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, TET, पटवार , सेना भर्ती, पुलिस भर्ती इत्यादि के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2025, JOA, TGT TET, JBT TET, TGT commission, Nursing, SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, TET, SSC CGL, SSC CHSL, ALLIED SERVICES, SUB INSPECTOR EXAMS, पटवार , सेना भर्ती को शामिल किया गया था । आप इस पोस्ट  के बारे  में अपनी बहुमूल्य राय  कमेंट बॉक्स  में जरूर दें. 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your valuable suggestions to this post

Popular

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *